बारां। तेलफेक्ट्री क्षेत्र में झालावाड़ रोड स्थित सुबोध सीनियर सैकंडरी स्कूल में हाल ही में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 5वीं, 8वीं व 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले छात्र-छात्राओं का शाला परिवार की ओर से स्वागत किया गया।

शत प्रतिशत परिणाम रहने पर विद्यालय में जश्न का माहोल रहा। संस्थाप्रधान रविन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि इस अवसर पर निदेशक प्रहलाद कुमार मीणा ने उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने बताया कि 10वीं बोर्ड परीक्षा में जितेश मीणा ने 89.67, कृतिका शर्मा 88.32, विशाल मीणा 88.10, किरण मीणा 86, शिवम नागर 85, योगेश्वरी 78 महिमा 73.50 व शालू नागर ने 73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
फोटो 1 बारां।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




