बारां। पश्चिम मध्य एशिया मे चल रहे तनाव के दृष्टिगत मुख्य सचिव के निर्देशानुसार नया एलपीजी सिलेंडर बुक करने के सम्बंध में संशोधित नियम जारी किए गए हैं।
जिला रसद अधिकारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि नया सिलेंडर बुक करने और मौजूदा बुकिंग के इनवॉइस के लिए लागू किए गए संशोधित नियम के तहत अब 14.2 किलोग्राम (घरेलू सिलेंडर) सामान्य 25 दिन, उज्ज्वला योजना में 45 दिन, 5 किलोग्राम (घरेलू सिलेंडर) सामान्य 9 दिन, उज्ज्वला योजना में 16 दिन, 10 किलोग्राम (कंपोजिट सिलेंडर) सामान्य 18 दिन में सिलेंडर बुक कराए जा सकेंगे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




