[aioseo_breadcrumbs]

युवा सम्बल मेले में 764 युवाओं का प्रारम्भिक चयन

131 युवाओं को प्रशिक्षण तथा 46 को स्वरोजगार के लिए मार्गदर्शन दिया

बारां। जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय द्वारा राजस्थान कौशल रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के तत्वाधान में मंगलवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक खेल संकुल मैदान, कोटा रोड़ बारां में युवा संबल मेला-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ किशनगंज विधायक ललित मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर भवंरलाल जनागल, उप जिला प्रमुख छीतरलाल मेघवाल, नरेश सिकरवार, पूर्व जिला प्रमुख नन्दलाल सुमन व अनिल शर्मा द्वारा किया गया। युवा सम्बल मेले में सम्मिलित सभी कंपनियों एवं रिक्तियों के बारे में वरिष्ठ सहायक देवेन्द्र कुमार मीणा ने जानकारी दी। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा बारी-बारी से कंपनियों एवं जॉब एवं प्रशिक्षण की जानकारी दी। साथ ही कंपनियों द्वारा साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू की गई।

मेले में कुल 1352 युवाओं ने पंजीयन कराया तथा कुल 18 कंपनियों व संस्थाओं द्वारा कुल 941 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया, जिसमें नियोजक कंपनियों ने 764 युवाओं का वैतनिय नौकरी के लिए प्राथमिक चयन किया। इसी के साथ 131 युवाओं को प्रशिक्षण तथा रूडसेट संस्थान बारां द्वारा 46 युवाओं को स्वरोजगार के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। मौके पर ही 15 युवाओं को ऑफर लेटर जारी किया गया। कार्मिक जसवंत सिंह ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना के बारे में जानकारी दी तथा ज्यादा से ज्यादा आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

जिला रोजगार अधिकारी राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में ऑल इंडिया जॉब सॉल्यूशन श्याम एजेंसी, रक्षा सिक्यूरिटी सर्विसेज लिमिटेड नई दिल्ली. अडाणी पावर लिमिटेड, यूनिवर्सल सेम्पो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिए चंबल फर्टिलाइजर्स रिकल इंस्टीट्यूट फोटा बैंक साथी, बीएनएच मैनेजमेंट प्रालि जयपुर, मेरा बिजनेस साथी, माहेश्वरी एसोसिएट, जानकी एसोसिएट सनराइज प्लेसमेंट प्राइवेट कम्पनी, समगक कम्प्यूटर, वैल्यू फार्टेक्स प्रालि, लाल बहादुर शास्त्री शिक्षा समिति व पंजाब नेशनल बैंक, सेन्ट्रल बैंक, एयू बैंक, बारां नागरिक सहकारी बैंक, स्टेट बैंक राजस्थान ग्रामीण बैंक यूबीआई तथा राजकीय आईटीआई बारा तथा रूडसेट इंस्टीट्यूट, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग और आदि कंपनियों, संस्थाओं, विभागों में चयन प्रक्रिया में भाग लिया। कौशल प्रशिक्षण योजनाओं के बारे में आरएसएलडीसी के मनोज यादव ने युवाओं को जागरूक किया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket