बारां 25 फरवरी। सदर थाना पुलिस ने एविल इंजेक्शन में स्मैक मिलाकर बेचने वाले संगठित गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार किया है। एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि अवैध मादक पदार्था की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन नशा-विनाश के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। जिसमें राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के सुपरवीजन व हरिराम सोनी वृत्ताधिकारी वृत्त बारां के नेतृत्व में हीरालाल पु0नि0 थानाधिकारी थाना सदर बारां मय जाप्ता शामिल है।
पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये एविल इंजेक्शन में स्मैक पाउडर मिलाकर बेचने वाले संगठित गिरोह का सदस्य महेन्द्र उर्फ साट्या पुत्र गणेशराम जाटव उम्र 45 साल निवासी जगजीवनराम कॉलोनी बारां थाना कोतवाली बारां जिला बारां को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि थाना कोतवाली बारां पुलिस द्वारा 13जनवरी को एविल इंजेक्शन में स्मैक पाउडर मिलाकर बेचने वाले संगठित गिरोह के शाकिर उर्फ भैया पुत्र साकेत अली निवासी तालाबपाडा बारां, अनवर पुत्र जुम्माशाह मुसलमान निवासी मर्दान गैब की मस्जिद के पास बारां व हसन पुत्र शरीफ मोहम्मद जाति मुसलमान निवासी अमन कॉलोनी माथना रोड बारां थाना कोतवाली बारां को गिरफ्तार किया था। वहीं 15 जनवरी को जशोदा बाई पत्नी महेन्द्र उर्फ साट्या जाति जाटव निवासी जगजीवनराम कॉलोनी बारां को गिरफ्तार किया था। गिरोह का सदस्य महेन्द्र उर्फ साट्या कार्यवाही के बाद से ही फरार चल रहा था। आरोपी को गुरूवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उससे स्मैक प्राप्ति स्त्रोत व अपराध में शामिल अन्य लोगां के संबंध में गहनता से अनुसंधान जारी है। पुलिस टीम में अर्जुनराम कानिस्टेबल व कौशल किशोर हैडकानिस्टेबल शामिल थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




