[aioseo_breadcrumbs]

अवैध मादक पदार्थ अफीम के 2226 पौधे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

बारां। जिले के छबड़ा उपखंड में पाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ अफीम के 2226 पौधे बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि अवैध मादक पदार्था की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन नशा-विनाश के दौरान राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के सुपरवीजन व ताराचंद वृत्ताधिकारी वृत्त छबडा के नेतृत्व में विष्णु प्रसाद पंकज उ.नि. थानाधिकारी थाना पाली मय जाप्ता के द्वारा यह कार्यवाही की गई।

इस दौरान आरोपी धन्नालाल उम्र 52 साल पुत्र आशाराम बंजारा निवासी मजरा घाटी, आम्बेह, तलावडा थाना मृगवास, जिला गुना, मध्यप्रदेश को ग्राम जाला माल में स्थित वन भूमि पर सरसों की फसल के बीच में अवैध रूप से मादक पदार्थ अफीम की कास्त करते हुऐ पाया गया। उसकी उपस्थिति में अफीम के पौधे जिनमें चीरा लगे डोडा, सफेद फुल, कलियां आई हुई के कुल 2226 पौधे बरामद किये गये है।

मौके पर सम्पूर्ण कार्यवाही की जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बरामद पौधों की कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। अभियुक्त द्वारा अफीम डोडा पर चीरा लगाकर अफीम दूध निकालना भी पाया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना पाली पर प्रकरण सं. 20/2026 मे मुकदमा दर्ज कर, अनुसंधान चन्द्रभान सिंह हाडा उनि. थानाधिकारी थाना बापचा को सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार आरोपी से अनुसंधान जारी है। पुलिस टीम में अजीत सिहं सउनि, मुकेश कुमार हैड कानि., विनोद कुमार कानि., भरत सिंह, विक्रम सिंह व लोकेश शामिल थे।
फोटो 2 बारां।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS