[aioseo_breadcrumbs]

प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के तहत शिविरों का आयोजन 16 से

बारां। केन्द्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने तथा प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना तथा एनपीएस ट्रेडर्स योजना में पात्र लाभार्थियों को शत प्रतिशत कवरेज करने के उद्देश्य से जिला परिषद द्वारा जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर 16 फरवरी से 15 मार्च तक विशेष पंजीकरण अभियान व शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

श्रम कल्याण अधिकारी गजराज राठौड़ ने बताया कि सभी पात्र श्रमिकों एवं लघु व्यापारियों से अपील की गई है कि वे ग्राम पंचायत मे संपर्क कर पंजीकरण इस योजना मे सुनिश्चित कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसी क्रम में 16 फरवरी सोमवार को अंता में अमलसरा, पलायथा, अटरु में आटोन, बमोरी, बारां में बामला, तुलसां, छबड़ा में दिलोद, मूण्डला, छीपाबड़ौद में मोखमपुरा, अमलावदा आली, किशनगंज में रामगढ़, अजनावर, बृजनगर, मांगरोल में मऊ, बमोरीकलां तथा शाहबाद में आगर, संदोकड़ा व अजरोड़ा में प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के तहत शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket