[aioseo_breadcrumbs]

जिला एवं चार्ज अधिकारियों का जनगणना प्रशिक्षण प्रारंभ

बारां। जनगणना 2027 के अन्तर्गत प्रथम चरण के मकान सूचीकरण तथा मकान गणना का कार्य के लिए 1 से 15 मई तक तथा 16 मई से 14 जून तक फील्ड कार्य किया जाएगा। प्रथम चरण के कार्यों के सफल एवं त्रुटिरहित निष्पादन के लिए जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा जिला एवं चार्ज अधिकारियों के नियमित सहायकों का तीन दिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरूवार को कार्यालय उप जिला जनगणना अधिकारी एवं उप निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में शुभारम्भ किया गया।

उप प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर भंवरलाल जनागल की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में जनगणना कार्य निदेशालय से नियुक्त राज्य स्तरीय प्रशिक्षक दिलीप कुमार दीक्षित एवं अपेक्षा जैन ने सभी नियमित सहायकों को बताया कि जनगणना के संपूर्ण कार्य का प्रबंधन एवं निगरानी सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। सेटेलाइट इमेजनरी के आधार पर ब्लॉकों का सीमा निर्धारण भी एचएलबीसी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।

इसके साथ ही आकड़ों के संग्रहण व जांच के लिए डिजिटल एप का प्रयोग होगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सभी नियमित सहायकों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त निर्देशों का पूर्णतः पालन करते हुए अपना शत-प्रतिशत देकर कार्य करें तथा आकडों की शुद्धता एवं सत्यता का विशेष ध्यान रखें। जिससे किसी भी स्तर पर लापरवाही या त्रुटि की संभावना ना रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप जिला जनगणना अधिकारी रामप्रसाद बैरवा एवं जिला स्तर पर जनगणना कार्य का संपादन के लिए नियुक्त सहायक प्रोग्रामर जितेन्द्र कुमार मीणा एवं जिला जनगणना सेल के समस्त कार्मिक एवं चार्ज स्तर (तहसील, नगर परिषद, नगरपालिका) के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket