बारां। किसानों को सुलभ एवं त्वरित ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा 13 फरवरी को मांगरोल ब्लाक के ग्राम मऊ में दोपहर 12 बजे से कृषि ऋण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला अग्रणी प्रबंधक राहुल रैकवार ने बताया कि शिविर में किसानों को फसल ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), कृषि यंत्र ऋण, डेयरी एवं पशुपालन ऋण, बागवानी ऋण आदि योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र किसानों के ऋण आवेदन स्वीकार किए जाएंगे तथा ऋण वितरण किया जाएगा।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बैंक द्वारा चलाई जा रही ऋण योजनाओं की जानकारी देना है जिससे कृषकों की आय में वृद्धि हो सके तथा वे आत्मनिर्भर बन सके।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




