बारां। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर एवं सीईओ व नोडल अधिकारी स्वीप राजवीर सिंह चौधरी के मार्गदर्शन में युवाओं की लोकतांत्रिक सभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुराना थाना में इलेक्टोरल लिटरेसी फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार दशरथ मीणा ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को मताधिकार का महत्व बताते हुए प्रत्येक चुनाव में मतदान करने का संकल्प कराया। प्रधानाचार्य मंजू राठौर ने विद्यार्थियों को बेस्ट ईएलसी अवार्ड की बधाई देते हुए विद्यालय में नियमित की जाने वाली ईएलसी गतिविधियों के बारे में बताया।

युवाओं ने जानी निर्वाचन की ऑनलाइन प्रक्रिया
समारोह में सह प्रभारी स्वीप अमित भार्गव ने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका अहम होती है,क्योंकि युवा अपनी शिक्षा, तकनीकी समझ और नए दृष्टिकोण से देश के नीति-निर्माण में योगदान दे सकते हैं,साथ ही ईसीआई नेट ऐप द्वारा निर्वाचन के चारों महत्वपूर्ण एप्लीकेशंस से रूबरू कराया गया तथा वोटर हेल्पलाइन ऐप एवं मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपना पंजीयन मतदाता सूची में करने की प्रक्रिया समझाई गई।एवं पोर्टल्स के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
पंजीकरण आवेदन एवं मतदाता विवरण संशोधन के लिए फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।
विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा किया मतदान के प्रति जागरूक
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी ममता नागर के नेतृत्व में ईएलसी सदस्यों ने आकर्षक पोस्टर एवं मेहंदी में जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखते हुए मतदान के प्रति जागृति का संदेश संजोया वही बालिकाओं ने मतदान बड़ा है जरूरी जैसे जागरूकता गीतों पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति से सभी का ध्यान मतदान करने की ओर आकर्षित किया।

ईएलसी गतिविधियों के लिए किया पुरुस्कृत
समारोह के दौरान विद्यालय में आयोजित की गई विविध स्वीप गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उत्साह वर्धन किया गया, विविध प्रतियोगिताओ में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर-रंगोली में कल्पना गुर्जर, राधिका सुमन, मुस्कान प्रजापति, पोस्टर प्रतियोगिता में कल्पना गुर्जर, नैना बैरवा, मोनिका सुमन तथा मेहंदी प्रतियोगिता में छाया, आरती, आयुषी विजेता रहीं। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, संचालन वरिष्ठ अध्यापिका नीति शर्मा ने किया।
समारोह के दौरान स्वीप सदस्य रामचरण मीणा, नरेश कुमार, व्याख्याता सुनीता अग्रवाल, बीएलओ अमरदीप राठौर, सूरजमल रेनवाल, अब्दुल हफीज, अध्यापक अशोक कुमार योगी, बुद्धि प्रकाश जोशी, अनिल शर्मा, कलावती पारीक, रोहित नागर, स्टाफ सदस्य एवं अभिभावक गण मौजूद रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




