[aioseo_breadcrumbs]

जिले के पंच गौरव को दिलाएं विशिष्ट पहचान

बारां। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने पंच गौरव योजना के तहत जिले में चिह्नित पर्यटन स्थल रामगढ़ क्रेटर, उत्पाद लहसुन, खेल फुटबॉल, उपज चिरौंजी व फसल लहसुन के क्षेत्र में विकास के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेते हुए दिशा निर्देश दिए।

अपने कक्ष में बैठक लेते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि जिले के पंच गौरव को विशिष्ट पहचान देने के लिए इनका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ इनकी गुणवत्ता और प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के प्रभावी प्रयास किए जाएं।

उन्होंने कहा कि पंच गौरव से जिले में पर्यटन के साथ-साथ खेल का विकास होगा तथा लहसुन व चिरौंजी उत्पादकों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए पंच गौरव योजना के माध्यम से जिले को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket