[aioseo_breadcrumbs]

20 लाख की फिरौती की मांग कर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

बारां। कोतवाली थाना पुलिस ने पिछले माह शहर में मांगरोल रोड पर 20 लाख की फिरोती मांगकर फायरिंग करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि 14 जनवरी को फरियादी अबरार अहमद पुत्र रुस्तम अली जाति मुसलमान निवासी मांगरोल दरवाजा शफकत की बाडी ने पुलिस थाना कोतवाली बारां पर एक रिपोर्ट पेश की थी। इसमें बताया कि वह शाम 7 बजे के लगभग अपने घर के अन्दर था। उसे किसी ने नीचे से आवाज दी। फरियादी ने जैसे ही गेट खोला तो उसे जान से मारने की नियत से किसी ने गोलियां चलाई।

इस पर फरियादी ने गेट बंद कर लिया। इस पर भी 8-10 राउण्ड फायर किए गए। जिसमें पिस्टल व देशी कट्टे शामिल थे। वह भागकर घबराते हुए ऊपर बालकनी में गया। वहां से बाहर देखा तो 2 मोटरसाईकिलों पर 6 लोग सवार थे। जिसमें अमन बाबर निवासी कोटा, विक्की चोर निवासी नयापुरा बारां, तिवारी बच्चा निवासी कोटा व शालू बाबर निवासी बारां एवं 2 अन्य लोग हाथों में पिस्टल लेकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

टीम का गठन
एसपी अंदासु ने बताया कि फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेकर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने वाले आरोपियों को तुरन्त गिरफ्तार करने हेतु राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के सुपरवीजन व हरिराम सोनी वृताधिकारी वृत बारां के नेतृत्व में योगेश चौहान थानाधिकारी कोतवाली बारां की एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर भौतिक व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना का फरार एक आरोपी शालू उर्फ शालू बाबर पुत्र कमाल हुसैन उर्फ छोटा भाया जाति पठान मुसलमान उम्र 27 साल निवासी पठान साहब रोड, रहमानी मस्जिद के पास, श्रमिक कॉलोनी बारां को गिरफ्तार किया है, जिससे गहनता से अनुसंधान जारी है। प्रकरण के फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

खुलासा
एसपी ने बताया कि अनुसंधान में सामने आया है कि आरोपियों ने पूर्व में भी प्रार्थी को 20 लाख रुपये की फिरौती के लिए धमकाया था। जिसे प्रार्थी ने अनदेखा कर दिया था। जिस कारण से आरोपियों ने यह घटना कारित की है, आरोपीगण आदतन अपराधी हैं।
पुलिस टीमः-एसआई मान सिंह, कानिस्टेबल शिवम कुमार व रामकिशोर शामिल थे।
फोटो 5 बारां।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket