[aioseo_breadcrumbs]

किसानों, महिलाओं, युवाओं व ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तीकरण पर बजट का फोकस*

मांगरोल। भारतीय जनता पार्टी मांगरोल नगर की ओर से केंद्रीय बजट 2026 को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को भाजपा जिला महामंत्री राकेश जैन एवं जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा ने संबोधित किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 समावेशी विकास, किसान कल्याण, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के रोजगार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत रोडमैप प्रस्तुत करता है। बजट में विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों की आय बढ़ाने, हाई वैल्यू फसलों को प्रोत्साहन देने तथा पशुपालन और मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों को मजबूती देने पर जोर दिया गया है।
जिला महामंत्री राकेश जैन ने बताया कि मत्स्य पालन के लिए 500 जलाशयों एवं अमृत सरोवरों का एकीकृत विकास किया जाएगा तथा तटीय क्षेत्रों में फिशरीज वैल्यू चेन को मजबूत किया जाएगा। पशुपालन क्षेत्र के लिए लोन-आधारित सब्सिडी कार्यक्रम शुरू होंगे, पशुधन उद्यमों का आधुनिकीकरण किया जाएगा और पशुधन किसान उत्पादक संगठनों (FPO) को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने बताया कि बजट में नारियल, चंदन, काजू, कोको, अखरोट और बादाम जैसी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा की गई है। भारतीय काजू और कोको को वैश्विक ब्रांड बनाने तथा चंदन लकड़ी की गरिमा को पुनर्स्थापित करने के लिए राज्यों के सहयोग से कार्य किया जाएगा, जिससे किसानों को बेहतर बाजार और आय के नए अवसर मिलेंगे।
जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया कि बजट में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खादी एवं हैंडीक्राफ्ट सेक्टर के लिए विशेष प्रोत्साहन दिए गए हैं, जिससे मांगरोल क्षेत्र के खादी व्यापार, बुनकरों एवं कारीगरों को सीधा लाभ मिलेगा और स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
इसके साथ ही बजट में स्टार्टअप्स और महिलाओं की अगुवाई वाले समूहों को बाजार से जोड़ने, दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण, भारत-VISTAAR एआई टूल की शुरुआत, 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, 20 नए राष्ट्रीय राजमार्ग, 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान तथा 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।
इसके अलावा बायो-फार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल खोलने, छोटे करदाताओं के लिए नई टैक्स स्कीम, ITR-1 और ITR-2 भरने वालों को राहत तथा स्मॉल टैक्स पेयर्स के हित में नई योजनाओं को ऐतिहासिक कदम बताया गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं नागरिक बैंक के डारेक्टर पीयूष विजय, पूर्व चेयरमेन अमित चोपड़ा,भाजपा नगर अध्यक्ष जयप्रकाश सुमन युवा मोर्चा जिला महामंत्री योगेश गौतम सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 देश के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाला, विकासोन्मुख और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट है।
Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket