[aioseo_breadcrumbs]

ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन 4 फरवरी को

बारां। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में गिरदावर सर्किल पर विशेष ग्राम उत्थान शिविरों के तहत गुरूवार को प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक बारां में अटल सेवा केन्द्र बड़ां, शाहबाद में समरानिया, मांगरोल में रायथल, अटरु में कटावऱ, किशनगंज में बांसथूनी, छबड़ा तथा छीपाबड़ौद में गोरधनपुरा में विशेष ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

विशेष ग्राम उत्थान शिविरों में अधिक से अधिक कृषकों एवं पशुपालकों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कृषि एवं संबद्ध विभागों की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत तारबंदी, डिग्गी एवं फार्म पॉन्ड निर्माण, पाइपलाइन स्वीकृतियां, बैलों से खेती योजना में प्रोत्साहन राशि, ड्रिप एवं फव्वारा सिंचाई, सौर पम्प, सॉइल हेल्थ कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, सहकारी ऋण, गोदाम एवं कृषि उपकरणों के आवेदन, पशुओं का बीमा पंजीकरण, टीकाकरण व कृत्रिम गर्भाधान, स्वामित्व कार्ड वितरण, सहकारी सदस्यता, महिला स्वयं सहायता समूह ऋण आवेदन, सहकारी बैंक खाते खोलना, युवा स्वरोजगार एवं पीएम सूर्य घर योजना के पंजीकरण जैसे कार्य किए जाएंगे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket