[aioseo_breadcrumbs]

यूजीसी के खिलाफ 8 फरवरी की रैली को वैश्यमहासम्मेलन ने दिया समर्थन

बारां। यूजीसी के खिलाफ देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में स्वर्ण सेना व  समता आंदोलन द्वारा आयोजित रविवार 8 फरवरी को विशाल दुपहिया वाहन रैली को अंतरराष्ट्रीय वेश्य महासम्मेलन ने भी अपना नैतिक समर्थन दिया है।
 अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार विजय, महामंत्री सुरेश गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष ललित मोहन खंडेलवाल, यश भानु कुमार जैन, युवा अध्यक्ष भानु कुमार पोरवाल, महामंत्री आनंद बंसल, महिला अध्यक्ष नीतू गुप्ता, महामंत्री शिल्पा ठाकुरिया सहित अग्रवाल खंडेलवाल विजयवर्गीय पोरवाल, ओसवाल चित्तौड़ा, महेश्वरी दिगंबर श्वेतांबर जैन वैश्य समाज के सभी प्रमुख पदाधिकारी ने यूजीसी काला कानून के खिलाफ 8 फरवरी को शहर के श्री राम स्टेडियम से निकल जाने वाली विशाल वाहन रैली को अपना समर्थन देते हुए शेयरचैट जिले के सभी वैश्य बंधु युवा छात्र महिलाओ को अपने दो पहिया वाहन के साथ रैली में सहयोग देने की अपील की है।
वैश्य पदाधिकारी ने बताया कि लगातार सवर्ण समाज के साथ सभी सरकारों में सौतेला व्यवहार किया है। वर्तमान बजट में सामान्य वर्ग के हित में कोई राशि जारी नहीं की गई।  70 साल का आरक्षण का अभिशाप भोग रहे सामान्य वर्ग के युवा बेरोजगारी के कगार पर मजदूरी करने को मजबूर है। अच्छी शिक्षा के बावजूद भी सरकारी नौकरियों से वंचित है।
सब कुछ बर्दाश्त करते हुए भी केंद्र सरकार द्वारा जो यूजीसी बिल लाया गया है। छात्रों के हितों के खिलाफ है, अगर इतने देश के बाद भी देश में जातिवाद समाप्त नहीं होता है, तो इसके लिए सामान्य वर्ग कहीं दोषी नहीं है। विशाल वाहन रैली में वैश्य समाज के बंधु युवा छात्र-छात्राएं और महिलाएं बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket