बारां। आदर्श मेहर समाज सेवा संस्थान बारां की बैठक रविवार को नारेड़ा रोड स्थित बरडिया बालाजी धाम पर हुई। जिसमें सामूहिक विवाह सम्मेलन की कार्यकारिणी बनाई गई एवं तिथि तय की गई।
मीडिया प्रभारी कृष्ण मुरारी मेहरा ने बताया कि 20 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया पर मेहर समाज का सामुहिक विवाह सम्मेलन शाहाबाद रोड बारां रिलायंस पेट्रोल पंप के पास किया जाएगा।
सम्मेलन के अध्यक्ष मोहनलाल मायथा व नरेन्द्र घोड़िया, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा व दीपक कुमार पोषिया, सचिव घनश्याम नांगया व जितेंद्र तलवादिया को बनाया गया है। इसी प्रकार संयोजक रामकिशन सिंधिया व रामलाल गडुंदीया, उपाध्यक्ष गोविंद बिहारी नागड व संजय सिंधिया, मंत्री नरेन्द्र बामणिया व पवन काला को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। बैठक में रामगोपाल सिंधिया, धन्नालाल पोईठाना, महेंद्र टांकला, रामस्वरूप बिछालस, मुकेश मरमट, मुकेश बामणिया व अनुज मेहरा आदि मौजूद रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




