[aioseo_breadcrumbs]

सखी क्लब ने मनाया बसन्तोत्सव

बारां। सखी क्लब ने बसन्त पंचमी के अवसर पर सभी सखियों ने मिलकर बसन्तोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। सभी सदस्याएं पीले वस्त्र में सज-धज कर कार्यक्रम में शामिल हुई।

अध्यक्ष एवं जिला प्रमुख  उर्मिला जैन भाया, कोषाध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि बसन्तोत्सव कार्यक्रम चन्द्रकला माथोडिया की तरफ से आयोजित किया गया। जिसमें सभी सखियों के तिलक चंदन करके उनका मुंह मीठा करवाया गया। कई प्रकार की प्रतियोगिताएं इस दौरान आयोजित की गई । ज्योति जैन, विमला जैन ने बताया कि इस दौरान सखी क्लब की नई सदस्या मेघा जैन का तिलक व माल्यार्पण कर सभी सखियों ने स्वागत किया।

शालिनी गुप्ता, मृदुला सोनी ने बताया कि हा जी-ना जी प्रतियोगिता में मंजू बंसल ने प्रथम, साधना जैन द्वितीय तथा मधु शर्मा तृतीय स्थान पर रही। कपल गेम में ज्योति पारस, निवर्तमान सभापति प्रथम स्थान पर रही। हेप्पी बसन्त पंचमी प्रतियोगिता में त्रिषला जैन प्रथम, प्रेरणा शर्मा द्वितीय स्थान पर रही।

श्वेता जैन, मधु गुप्ता ने बताया कि बसन्त क्वीन प्रतियोगिता का खिताब मधु शर्मा ने जीता। फस्र्ट ओके प्रतियोगिता की विजेता चन्द्रकला सेठी रही। अरली बर्ड प्रतियोगिता की विजेता सुनीता जैन रही। सखी क्लब द्वारा आयोजित बसन्तोत्सव कार्यक्रम के दौरान संतोष कासनीवाल, रानी नोपडा, प्रीति शर्मा सहित कई सखियां उपस्थित रही।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket