बारां। व्यापार मंडल मेन मार्केट द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।
अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गालव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी महाराणा प्रताप चौक पर झंडारोहण किया जाएगा। नगर परिषद आयुक्त भुवनेश मीना को एक मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें 25 जनवरी तक स्टेच्यू व प्रतिमा की धुलाई, साफ-सफाई, सजावट, मरम्मत, डिवाइडरां की पुताई अन्य आवश्यकता अनुसार व्यवस्थाएं करवाने की मांग की गई।
गालव ने कहा कि भारत 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के बाद एक पूर्ण गठबंधन गणतंत्र बना और हर साल इसी दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। यह दिन इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दिन भारत एक समृद्ध लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया। मांग पत्र देने वालों में रामनारायण रावत, कुशकुमार मिश्रा, जयेश पतिरा, प्रेम खंडेलवाल, मनीष गर्ग, लाजपत अरोड़ा, महेश कुमरा, मुकेश सोनी, त्रिलोकचंद गोयल, ललित चौरसिया, मनीष गुप्ता, हिमांशु धाकड़, कादिर भाई बोहरा, राहुल आर्य, यश नैनवा आदि मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




