बारां। पुलिस ने थाना मोठपुर के केरवालिया मे 8 माह पूर्व की नकबजनी व लूट का खुलासा करते हुए एक जने को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि 21 जनवरी 2025 को फरियादी रामकेदार पुत्र कन्हैयालाल नागर उम्र 62 साल निवासी केरवालिया ने पुलिस थाना मोठपुर पर एक रिपोर्ट इस आशय कि पेश की थी। जिसमें बताया गया था कि 20 व 21 मई 2025 की रात को 2 बजे के लगभग अज्ञात चोर मेरे घर के बाहर बरामदे मे एवं घर के अन्दर रखे बक्सों का ताला तोडकर उनमे रखे 1.5 पाव चांदी पायजेब, 100 ग्राम चांदी की पायल, 40000 रुपये नगदी तथा घर के बाहर सो रही मेरी पत्नी सुशीला के दोनो कानो के टोप्स वजनी 7 ग्राम सोना को चुरा कर ले गये। सुबह लगभग तड़के 4.30 बजे पर हमने घर के बाहर वाला बक्सा व कमरे के अन्दर वाला बक्सा खुला हुआ देखा तथा सामान बिखरा हुआ मिला हमने सामान को सम्भाला व मेरी पत्नी ने भी अपनी पहनी हुई कानो कि टोप्स भी चोरी होना बताया। इत्यादि रिपोर्ट पर पुलिस थाना मोठपुर पर प्रकरण संख्या 68/2025 धारा 305(ए) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
टीम का गठनः- चोरी की वारदात का खुलासा कर अज्ञात चोरो की तलाश कर गिरफ्तार करने हेतु राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के सुपरवीजन व रामानन्द यादव वृताधिकारी वृत अटरू के नेतृत्व में देवकरण उ0नि0 थानाधिकारी मोठपुर की टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा कड़ी मेहनत व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति इन्द्रसिंह बंजारा निवासी खडी फलिया को देवपुरिया के घनें जंगलों से डिटेन कर पूछताछ की तो इन्द्रसिंह बंजारा द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नकबजनी व लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार करने पर इन्द्रसिंह बंजारा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से प्रकरण के माल-मशरूका व अन्य वांछित मुल्जिमानों संबंध में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस टीम में किशनसिंह, कुलदीप मीणा, सुरेन्द्रसिंह, भोमराज, अशोक व सांवरमल शामिल थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




