बारां। पुलिस ने 5 साल से फरार चल रहे वांछित व 5000 रूपये के ईनामी को किया गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपरवीजन व रिछपाल मीणा वृताधिकारी वृत शाहबाद के नेतृत्व में कमल सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना नाहरगढ की विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा कडी मेहनत व आसुचना संकलन करते हुए पुलिस थाना नाहरगढ़ के प्रकरण संख्या 125/2020 मे 5 साल से फरार चल रहे और 5000 रूपये के ईनामी वांछित आरोपी बृजराज उर्फ बृजबिहारी पुत्र गिरधारीलाल उम्र 35 साल किराड निवासी आकोदिया थाना पनवाड जिला झालावाड को बारां से डिटेन करे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में मुकेश, गिर्राज, धारासिंह व अक्षत कानिस्टेबल शामिल है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




