[aioseo_breadcrumbs]

अमृत महोत्सव का आज होगा शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को मिलेगा नया मंच

बारां। जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक सशक्तिकरण एवं महिला उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक एवं अभिनव पहल अमृत महोत्सव 2026 बुधवार से प्रारंभ होगा। महोत्सव का शुभारंभ राज्य मंत्री, महिला एवं बाल विकास विभाग डॉ. मंजू बाघमार द्वारा कृषि उपज मंडी प्रांगण में किया जाएगा।

जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस महोत्सव की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। अतिरिक्त जिला कलक्टर भंवरलाल जनागल ने बताया कि अमृत महोत्सव 10 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा संचालित गतिविधियां एवं कार्यक्रम सम्मिलित होंगे। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के समग्र सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है, ताकि जिले की बेटियों एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके, उनकी प्रतिभाओं को मंच मिले तथा महिला उद्यमशीलता को प्रोत्साहन प्राप्त हो।

महोत्सव के अंतर्गत लोक नृत्य, लोक गायन, फैशन शो, कवि सम्मेलन, राजसखी एवं अमृत महोत्सव मेला, राष्ट्रीय बालिका दिवस, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों, योगदान एवं सामाजिक भूमिका के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश दिया जाएगा। महोत्सव के दौरान राजसखी मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, खाद्य पदार्थ, परिधान एवं अन्य उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री की सुव्यवस्थित व्यवस्था की जाएगी। इससे महिलाओं की आय में वृद्धि होगी तथा स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध होगा।

इसके अतिरिक्त फरवरी 2026 में जिला बैंक एवं लीड बैंक मैनेजर के सहयोग से महिला उद्यमशीलता शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, स्वयं सहायता समूह, महिला एवं किसान ऋण तथा अन्य वित्तीय एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी प्रदान कर ऋण वितरण भी किया जाएगा। अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिले की सांस्कृतिक पहचान एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने के लिए बारां स्थापना दिवस सहित अन्य महत्वपूर्ण आयोजन भी सम्मिलित किए गए हैं। इससे जिले की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी बल मिलेगा।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket