बारां। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जिला सड़क सुरक्षा समिति, बारां द्वारा मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर से कार जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु, पुलिस उप अधीक्षक राजेश चौधरी, जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव सक्सेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। रैली के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, सुरक्षित वाहन संचालन एवं यातायात अनुशासन के प्रति जागरूक किया गया।
सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ निकली यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर विवेकानंद सर्किल, चारमूर्ति चौराहा, प्रताप चौक, धर्मादा चौराहा होते हुए डोल मेला ग्राउंड में संपन्न हुई। रैली में परिवहन विभाग के सभी सदस्य, जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य तथा एनजीओ सदस्य हरीश कुमार सहित अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल रहे। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की कि वे हेलमेट, सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




