श्रीजी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शोभायात्रा श्रीजी चौक बारां से होगी प्रारंभ
बारां 17 जनवरी। शहर के आराध्य देव श्रीजी के मंदिर का 545वां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 23 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। जिसे ध्वजा महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजक श्रीजी भक्त मंडल समिति द्वारा महोत्सव की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।

शनिवार को जिला अस्पताल के स्थित एक निजी रेस्त्रां में श्रीजी भक्त मंडल की ओर से महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में भक्त मंडल समिति अध्यक्ष अंकित खंडेलवाल ने बताया कि महोत्सव व शोभायात्रा में जयपुर से स्वामी बालमुकुंदाचार्य आएंगे। जो 23 जनवरी को सुबह 11 बजे होने वाली श्रीजी की महाआरती व अभिषेक में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 1 बजे शोभायात्रा प्रारंभ होगी। जो अस्पताल रोड स्थित सार्वजनिक संस्था धर्मादा धर्मशाला से प्रताप चौक होते हुए वापस श्रीजी मंदिर पहुंचेगी। जहां शाम 4 बजे संध्या पूजन, संध्या आरती व ध्वजारोहण किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में निप्पू विजय, हितेश सोनी, मोनू पंकज, हितेश खंडेलवाल, अमित शर्मा, अंशुल व्यास व गौरव गुप्ता आदि मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




