बारां 25 सितम्बर। नेहरु युवा केन्द्र के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद युवा मंडल पाठेड़ा में खेड़ापति हनुमान मन्दिर एवं रामदेव मन्दिर परिसर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्र कर निस्तारण किया गया। जिला युवा अधिकारी कुमार मधुकर ने बताया कि 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक माय भारत (मेरा युवा भारत ) विभाग के बैनर तले जिले में स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जिले में सार्वजानिक स्थानों जैसे पंचायत, स्कूल, मंदिर परिसर, खेल मैदानों व अन्य जगहों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में युवा मंडल के सचिव यशवन्त सुमन ने युवाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई और कहा कि स्वच्छता प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य है। हमें घर, मोहल्ले, ग्राम व कस्बे को स्वच्छ बनाने हेतु संकल्पित होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में नरोत्तम सुमन, प्रवीण सुमन, रामसागर मेघवाल, रामकिशन सुमन, नितेश सुमन, तुषार राठौड़, रोहित सुमन, रोहित सहरिया, शिवम राठौड़, सिट्टू मेघवाल, पूरब नंदवाना, दिव्यांशु चौधरी, नमन सुमन, हिमांशु सुमन आदि सदस्य उपस्थित थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




