छबडा आयोजित हुई क्रिकेट प्रतियोगिता
बारां। जिला पुलिस अधीक्षक जिला बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि क्मयूनिटी पुलिसिंग में युवाओ की अहम भागेदारी सुनिश्चित करने के निर्देशों की पालना में वृताधिकारी वृत छबडा के सुपरविजन में एक विशेष अन्तर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नमिन्ट का आयोजन क्रिकेट एशोसियेशन छबड़ा व बारां पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। जिसमें भारत के विभिन्न प्रदेशों के प्रोफेशनल खिलाडियों सहित 32 टीमों ने भाग लिया। यह टूर्नामेंट 17 से 25 दिसम्बर तक आयोजित किया गया।

थाना छबड़ा के जवानों ने भी इसमें भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता टीम गुना म०प्र० व उपविजेता टीम छबडा की रही। टूर्नामेंट में कस्बे के युवाओं ने छबडा पुलिस के साथ समन्वय व भागेदारी सुनिश्चित करते हुए टूर्नामेंट को सफल बनाया। विजेता व उपविजेता टीम के सम्मान व उत्साहवर्धन हेतू पुलिस अधीक्षक की प्रेरणा से थाना छबडा में एक भव्य भोज का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में रामसिंह गुर्जर उपखण्ड मजिस्ट्रेट छबडा, ताराचंद पुलिस उप अधीक्षक छबडा, यादवेन्द्र यादव तहसीलदार छबडा एवं गणमान्य नागरिक, सीएलजी सदस्यों व सैकडो युवाओं ने भाग लिया। अधिकारियों ने पुलिस विभाग में भर्ती व केरियर के संबंध में काउंसलिंग की। युवाओं को विशेष सीएलजी सदस्य बनने हेतु प्रेरित कर स्वेच्छा से ट्रैफिक व गृह रक्षा का कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




