[aioseo_breadcrumbs]

15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को लगेगा कैंसर से बचाव का टीका

जिले में एचपीवी वैक्सीन को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
बारां। जिले में किशोरियों  को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव सक्सेना के निर्देशन में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम के सफल संचालन, लक्षित समूह की पहचान एवं टीकाकरण से संबंधित तकनीकी जानकारी प्रदान करना रहा।
कार्यशाला में जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जगदीश कुशवाह द्वारा एचपीवी वैक्सीन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कार्मिकों से निर्धारित दिशा-निदेशों के अनुसार टीकाकरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान डब्लूएचओ एसएमओ डॉ. राजेश गुप्ता, आरसीएचओ डॉ जगदीश कुशवाह,डिप्टी सीएमएचओ डॉ निशांत सैनी,डॉ विवेक भार्गव पीओ यूएनडीपी,नितिन  वैश्विक,द्वारा एचपीवी संक्रमण, वैक्सीन की खुराक, आयु वर्ग, कोल्ड चेन प्रबंधन, एईएफआई रिपोर्टिंग एवं यू-वीन में एंट्री, समुदाय में जागरूकता बढ़ाने पर विस्तृत जानकारी दी गई।
Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket