[aioseo_breadcrumbs]

जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी की ओर बड़ा कदम

ई-डीएआर प्रशिक्षण से सड़क सुरक्षा को मिली नई दिशा

बारां। जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ईडीएआर (इलेक्ट्रॉनिक डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट) पोर्टल का व्यापक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के वैज्ञानिक विश्लेषण, ब्लैक स्पॉट की पहचान तथा विभिन्न विभागों के समन्वय से प्रभावी सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।
प्रशिक्षण के दौरान अति पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने उपस्थित सभी इंवेस्टिगेशन ऑफिसर्स को ई-डीएआर पोर्टल की उपयोगिता विस्तार से समझाते हुए बताया कि यह पोर्टल सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों को कम करने में किस प्रकार सहायक सिद्ध हो सकता है। उन्होंने कहा कि सटीक डेटा एंट्री, कारणों का विश्लेषण और समयबद्ध कार्रवाई से दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा के नेतृत्व में पुलिस, परिवहन एवं सड़क विभाग के संबंधित अधिकारियों को ई-डीएआर पोर्टल का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सभी विभागों को ईडीएआर पोर्टल के महत्व, उसकी कार्यप्रणाली और इससे होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। बताया गया कि ईडीएआर पोर्टल सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े प्रत्येक पहलू का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करता है, जिससे दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों की पहचान संभव होती है। इसके माध्यम से तेज गति, गलत कट, खराब सड़क इंजीनियरिंग, साइन बोर्ड की कमी एवं अन्य जोखिम कारकों को चिन्हित कर समय रहते सुधारात्मक कदम उठाए जा सकते हैं। ईडीएआर पोर्टल विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा को सशक्त बनाता है और दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में एक प्रभावी व वैज्ञानिक प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करता है।

इस अवसर पर जिला रोलआउट मैनेजर त्रिदेव सेन ने मकंत का सम्बन्धित विभागों को प्रशिक्षण दिया और बताया कि ईडीएआर पोर्टल के माध्यम से जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं के पैटर्न का विश्लेषण कर उन्हें कम किया जा सकता है। साथ ही इसी पोर्टल के जरिए ब्लैक स्पॉट की पहचान, दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाकर सुधारात्मक कार्यवाही की जा सकती है, जिससे भविष्य में जानमाल की हानि को रोका जा सके।

ई-डीएआर प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस विभाग से सभी थानों के इंवेस्टिगेशन ऑफिसर एवं कंप्यूटर ऑपरेटर, परिवहन विभाग से मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर एवं कंप्यूटर ऑपरेटर एवं सड़क विभाग से अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम ने यह स्पष्ट किया कि विभागों के आपसी समन्वय और पोर्टल के प्रभावी उपयोग से जिले में सड़क सुरक्षा को नई मजबूती मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकेगी।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket