बारां। राज्य सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होेने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमोें के तहत सोमवार को रक्तदान शिविर, आरोग्य कैंप, गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जबकि मंगलवार को सूचना केन्द्र में तीन दिवसीय जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा।
एडीएम भंवरलाल जनागल ने बताया कि सोमवार को चिकित्सा विभाग के संयोजन में रक्तदान शिविर आरोग्य कैंप, आउट सोर्स मोड पर 22 मदरलैब व 800 स्पॉक्स का शुभारंभ, पशुपालन विभाग के संयोजन में गौ सेवा कार्यक्रम के तहत प्रातः 10 बजे कोटा रोड स्थित गौशाला में गौ पूजन व हरा चारा खिलाने का कार्यक्रम आयोजित होगा।
साथ ही सड़क सुरक्षा अभियान के तहत संभावित दुर्घटना स्थलों, दृष्टिबाधित मोड़ आदि जगहों पर रिफ्लेक्टिव रोड साइनेज बोर्ड व प्रकाश की व्यवस्था आदि के कार्य किए जाएंगे।
मंगलवार को सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय की ओर से सूचना केन्द्र में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा। जबकि नगर परिषद की ओर से मनिहारा तालाब परिसर में पार्क का शुभारंभ किया जाएगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




