[aioseo_breadcrumbs]

हरिपुरा में ग्रेवल व सड़क निर्माण सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक बैरवा को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा में एनएच-27 से भैरूजी के चबूतरे तक ग्रेवल व सड़क निर्माण सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के देहात मंडल अध्यक्ष जसवंत मीणा एवं युवा नेता हरिओम मीणा ने विधायक राधेश्याम बैरवा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि बारां-अटरू विधान सभा क्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायत बटावदा के ग्राम हरिपुरा में एनएच-27 से भैरूजी के चबूतरे तक कच्चा रास्ता है। जिस पर गहरे गड्ढे पड़े हुए हैं। इसके कारण किसानों को अपने खेतों पर कृषि कार्य करने के लिए आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

रास्ता उबड़-खाबड़ होने से ट्रेक्टर-ट्रॉली फंस जाते हैं। इसी प्रकार गांव से पंचायत मुख्यालय बटावदा तक कच्चा रास्ता है। जो बारिश में अवरूद्ध हो जाता है। इसमें जगह-जगह गड्ढे हो जाने से ग्रामवासियों को आवाजाही में परेशानी में उठानी पड़ती है। वहीं ग्रामवासियों को पंचायत मुख्यालय तक पहुंचने के लिए लम्बी दूरी तय करनी पड़ती है। यदि बटावदा व हरिपुरा के मध्य पक्की सड़क बन जाती है, तो ग्रामीणों को आवाजाही में सुविधा हो जाएगी। इसके अलावा 5-6 किमी का अतिरिक्त चक्कर भी नहीं लगाना पड़ेगा। इससे किसानों को अपने खेतों में कृषि कार्य करने के लिए आने-जाने में सुविधा होगी।

ज्ञापन में गणेश मोहल्ले में नाली निर्माण, पानी की निकासी, हनुमान मंदिर से आशीष गोस्वामी के मकान तक सीसी रोड मय नाली, तिराहे से आंगनबाड़ी तक नाला निर्माण, शमशान घाट से सामुदायिक भवन तक सीसी रोड, बटावदा तक रोड निर्माण, शमशान घाट का अतिक्रमण हटवाकर पुनर्निर्माण कराए जाने, गांव के मध्य स्थित धार्मिक तलाई में आने वाले गंदे पानी पर रोक लगाने एवं पानी निकासी करते हुए पक्का निर्माण कराए जाने की भी मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में कौशल मीणा, रितिक मीणा आदि शामिल थे।
फोटो 2 बारां।

 

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket