
स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा विकास समिति करेगी अभिनंदन
बारां। खेलो इंडिया वॉलीबॉल यूनिवर्सिटी खेल में जिले के महलपुर में कार्यरत शारीरिक शिक्षक मुकेश मेहरा को तकनीकी सलाहकार नियुक्त होने पर स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा विकास समिति बारां सहित जिले के खेलों से जुड़े हुई संस्थाओ व शारीरिक शिक्षको ने हर्ष व्यक्त किया है ।
समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि मुकेश मेहरा लंबे समय से जिले में वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट सेवाएँ देते आ रहे हैं। उनके अनुभव और खेल तकनीक में दक्षता को देखते हुए वालीबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की अभिशंषा पर निदेशालय माध्यमिक शिक्षा बीकानेर द्वारा कोटा में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए तकनीकी सलाहकार नियुक्त कर उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
प्रतियोगिता में प्रत्येक जोन की टॉप टीम भाग ले रही हैं, जिसमें 8 टीम छात्र व 8 टीम छात्रा वर्ग की है,प्रतियोगिता के निर्णायक व तकनीकी पैनल में देश के श्रेष्ठ निर्णायकों को चुना गया है। जिसमें मुकेश मेहरा का चयन होना बारां जिले के लिए गौरव की बात है। प्रतियोगिता1 से 5 दिसंबर तक कोटा में आयोजित की है।
समिति के अध्यक्ष कपिल देव शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता से लौटने पर मुकेश मेहरा का अभिनंदन किया जाएगा। ,वही समिति के सदस्य ऋचा वर्मा, नोर्ममल मालव ,साजिद हुसैन, दीप्ति मदान, मोतीलाल कारपेंटर, ऋषि बल्लभ शर्मा,कुशल राज शर्मा, धनराज बैरवा, महावीर बैरवा, चन्द्रप्रकाश मेहता,अख्तर अली , रामप्रताप गोचर, विकास गुप्ता, अमित मदान,कुलदीप शर्मा, बद्रीलाल नागर ,चेतन पारीक ,गायत्री नागर, हरिराम मीणा ,मुकेश कुशवाहा, राहुल पारीक, प्रदुमन गौतम, शिव लीला पारीक, त्रिलोक चौधरी, शारीरिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मेहरा आदि ने भी मेहरा की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त कर कहा कि मेहरा के अनुभव से जिले की वॉलीबॉल गतिविधि को गति मिलेगी। वही तकनीकी सलाहकार बनाए जाने पर मुकेश ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रतियोगिता में अपना सर्वोत्तम योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिले के खेल जगत में इस उपलब्धि से उत्साह का माहौल है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




