बारां। जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद उपखण्ड अधिकारी एवं जिला षिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक बारां उपस्थित रहे।
बैठक में न्यायालय की अनुपालना में फौजदारी प्रकरण पर 2 ग्राम विकास अधिकारियों को रूके हुए वेतन भत्ते दिए जाने का निर्णय कर राहत प्रदान की गयी। जिला षिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक षिक्षा से प्राप्त 504 अध्यापकों के स्थायीकरण का बैठक में अनुमोदन किया जाकर उनको राहत प्रदान की गई।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




