बारां। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अन्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजनान्तर्गत पात्र विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह योजना एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उन छात्रों (बालक) के लिए है, जो जिला मुख्यालयों पर संचालित राजकीय स्नातक एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालयों (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय) में अध्ययनरत हैं और घर से दूर रहकर किराए के कमरे या पेईंग गैस्ट के रूप में रहते हैं।
विभाग के सहायक निदेशक शुभम नागर ने बताया कि योजना के तहत ऐसे विद्यार्थियों को आवास, भोजन, बिजली-पानी आदि सुविधाओं के लिए पुनर्भरण के रूप में प्रतिमाह 2000 रुपए अधिकतम 10 माह के लिए राशि प्रदान की जाएगी, जो महाविद्यालय में प्रवेश की तिथि से मार्च माह तक देय होगी। नागर ने बताया कि आवेदन के लिए पात्रता एवं विस्तृत दिशा-निर्देश विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इच्छुक विद्यार्थी ई-मित्र केंद्र या अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से व एसजेएमएस पोर्टल पर 31 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




