बारां। लायंस क्लब बारां साउथ द्वारा सेवा कार्य के तहत बारां बस स्टैंड पर स्थित मंदिर पर जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन कराया गया। अध्यक्ष पदम पिपलानी ने बताया कि लॉयस क्लब बारां साउथ का कार्य पीड़ित मानवता की सेवा रहा है। जिसके तहत विभिन्न कार्य किए जाते हैं। इसी क्रम में मंदिर पर एकत्रित जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन कराया तथा उनके हाल-चाल जाने।

पिपलानी ने बताया कि शीघ्र ही क्लब द्वारा नेत्र चिकित्सा शिवरो का आयोजन किया जाएगा। जिसमें निशुल्क नेत्र जांच तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को चश्मा व दवाइयां दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान क्लब सचिव सुरेश जैन, सदस्य जयप्रकाश झा, ललित शर्मा एलआईसी, सुनील शर्मा, राजेंद्र डंग, हंसराज डंग, राजा कालरा, ओम गौतम, भुवनेश गौतम सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थित थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




