बारां। अंता विधानसभा उपचुनाव के अन्तर्गत 14 नवंबर को होने वाली मतगणना के लिए बुधवार को जिला परिषद के सभागार में मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में 35 माइक्रो ऑर्ब्जवर, 38 गणना सुपरवाइजरों सहित 37 गणना सहायक प्रथम व आठ गणना सहायक द्वितीय को मतगणना के दौरान ईवीएम के माध्यम से मतगणना तथा डाक मतपत्रों के मतों की गिनती करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही आवश्यक प्रपत्रों के संधारण के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर सुनील शर्मा, धर्मेन्द्र मेघवाल व लखन के नेतृत्व में दक्ष प्रशिक्षकों ने दिया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




