[aioseo_breadcrumbs]

स्वीप कार्यक्रम के तहत रंगोली एवं दीपदान कर जगाई मतदान की अलख

आओ हम सब दीप जलाएं, मतदान की अलख जगाएं
देव दीपावली पर स्वीप दीपदान महोत्सव का आयोजन किया
बारां। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर रोहिताष्व सिंह तोमर एवं सीईओ व नोडल अधिकारी स्वीप राजवीर सिंह चौधरी के निर्देशन में अंता विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देव दीपावली पर स्वीप दीपदान महोत्सव का आयोजन किया गया।


कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम जगन्नाथपुरा में परवन के तट पर स्थित केदारनाथ मंदिर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वीप सह प्रभारी अमित भार्गव ने उपस्थित मतदाताओं के साथ केदार कुंड पर आरती एवं वोट की कृति में दीप विसर्जित कर दीपदान किया, साथ ही मंदिर परिसर में उपस्थित जन को अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मतदान करने का संकल्प कराया एवं मतदाताओं से उपचुनाव 11 नवंबर को अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की।

कार्यक्रम में मतदान जागरूकता के लिए स्वीप दल सदस्य राजेश गौतम ने निर्वाचन गीत गाकर कार्यक्रम का समां बांध दिया। वहीं चुनरी की पारंपरिक वेशभूषा में महिला मतदाताओं ने मतदाता जागरूकता पर वोट एवं मतदाता जागरूकता के संदेशों को रंगोली एवं दीपक की सजावट के माध्यम से दर्शाते हुए मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर स्वीप सदस्य राजेंद्र प्रसाद मीणा, रामचरण मीणा सहित मंदिर परिसर में मतदाता एवं अन्य जन मौजूद रहे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket