[aioseo_breadcrumbs]

हम जियेगे और मरेगे, ऐ वतन तेरे लिए….

देशभक्ति के तराने और नाॅनस्टाॅप हिट्स से सजाई खूबसूरत शाम
बारां 17 सितम्बर। सोमवार की रात्रि डोल मेला रंगमंच पर अनन्त शर्मा के सौजन्य से कपिल म्यूजिकल गु्रप की शानदार प्रस्तुति में देशप्रेम के गीत एवं नये पुराने गीतों की श्रृंखला ने दर्शक को मोहित कर दिया। गायक कलाकार एवं एंकर योगेश वर्मा की इस वर्ष हुई दूसरी पारी ने भी दर्शकों को वन्समोर कहने को मजबूर कर दिया। देर रात चले कार्यक्रम में दर्शक इतने आनन्दित हुए कि उन्हे नियंत्रित करने के लिए वहां तैनात पुलिस बल को चार बार मशक्कत करनी पड़ी। महिलाओं की अपार भीड़ के साथ मध्य रात्रि तक दर्शकों ने आयोजन का भरपूर आनन्द लिया।

गणेश वंदना के बाद गायक कलाकार योगेश वर्मा ने देशप्रेम के गीतो से आयोजन की शुरूआत की। उन्हाने ने पुराने मीठे गीत गाकर मंच पर खूबसूरत शाम सजाई। पूरे राज्य में भी अपनी आवाज का जादू बिखरने वाले कपिल वर्मा के कोशिश करके देख ले, दुनियां सारी, दरियां सारी दिल की लगी नही बुझती, बुझती हर चिंगारी… ऐ मेरे वतन के लोगो…. पानी रे पानी तेरा रंग कैसा…. जैसे गीतों पर पांडाल में तालियों का पहाड़ खड़ा हो गया। उन्होने भूले बिसरे गीतों की नाॅनस्टाॅप झड़ी लगाकर पुरानी यादें ताजा की। कार्यक्रम में सबसे आकर्षण का केंद्र रहे काॅमेड़ी कलाकार मुकेश रंगीला उन्होने अपनी साथी कलाकार पूजा व तन्नु के साथ कार्यक्रम में हास्य का तड़का लगाया। चित्रहार फैम आरती, अंजली के फिल्मी गानों पर किये उनके अभिनय पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। इसके अतिरिक्त रिया, निशा, रानी दिव्या, मोनिका ने डांस और राजस्थानी हिट्स पर विद्युत गति से नृत्य कर चित्रहार प्रस्तुत किये। देर रात तक चले कार्यक्रम के दौरान पुलिस का माकूल बंदोबस्त नजर आया।

कार्यक्रम की शुरूआत में आयुक्त सौरभ जिन्दल, उपसभापति नरेश गोयल, मेलाध्यक्ष योगेन्द्र मेहता प्रदीप विजयवर्गीय ने सरस्वती वन्दना के बाद उपस्थित पार्षदों हरिश वैष्णव, निकलेश शर्मा, ओम चक्रवती, जाकिर खान, यशवन्त अर्जुन, हरिश मेघवाल, शिवराज महावर, रोहित बैरवा, नीरज चैहान, रविन्द्र बैरवा, लीलाधर नागर, राजाराम मीणा सहित सभी कलाकारों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया।

मेला रंगमंच पर आज
मेला रंगमंच पर आज बुधवार की रात्रि विनायक इवेंट मेनेजमेन्ट म्यूजिकल ग्रुप का आकर्षक आयोजन होगा। मेलाध्यक्ष योगेन्द्र मेहता ने जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर आयोजन का आनन्द लें।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket