बारां। बारां से अपने गांव जा रहे एक युवक से सीसवाली रोड पर रास्ता रोककर मारपीट कर दी गई। जिसकी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

रिपोर्ट में मूंडला निवासी दुर्गाशंकर योगी ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने बीमार पुत्र को बारां अस्पताल में दिखाकर बाइक से अपने गांव जा रहा था। गांव पहुंचने से पहले सीसवाली रोड पर गिर्राज गुर्जर पुत्र धनालाल व कन्हैयालाल गुर्जर ग्राम मुंडला ने उसका रास्ता रोक लिया और हमला कर दिया।
आरोपियों ने उसकी बाइक की हैडलाइट व अगले पहिए की मरगाट तोड़ दी। जैसे-तैसे जानकार बचाकर वह वह सीसवाली पुलिस थाना पहुंचा।
इस बारे में सीसवाली थानाप्रभारी योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित के बयान ले लिए गए हैं। पुरानी रंजिश है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




