बारां । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर तथा सीईओ व नोडल अधिकारी स्वीप राजवीर सिंह चौधरी के निर्देशन में अंता विधानसभा उपचुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। स्वीप सह प्रभारी अमित भार्गव ने बताया कि मतदाता जागरूकता के लिए दीपोत्सव पर्व पर एक अभिनव पहल की गई है।

इसके तहत मिठाई के डिब्बों, नमकीन के पैकेटों, सजावटी सामानों और ज्वेलरी बॉक्स पर निर्वाचन शुभंकर मतू के साथ आकर्षक स्टीकर लगाए गए हैं, जिन पर संदेश लिखा है – “11 नवंबर नोट करें, निर्भय होकर वोट करें।”
उन्होंने बताया कि यह पहल घर-घर तक मतदाता जागरूकता पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम बनी है। दीपावली की खुशियों के साथ जब लोग उपहार और मिठाइयां बांट रहे हैं, तो उन्हीं पैकिंग पर लगे स्टीकर लोगों को मतदान दिवस 11 नवंबर को निर्भय होकर मतदान करने की प्रेरणा दे रहे हैं।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




