बारां 16 सितंबर। बारां शहर में प्रसिद्ध डोल मेला शोभायात्रा का मैन बाजार स्थित महाराणा प्रताप सेवा संघ के जिला कार्यालय पर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गालव के नेतृत्व में देव विमान, अखाड़ो व शोभायात्रा का फूलपत्तियां व पुष्पवर्षा कर तथा ठंडा जल पिलाकर स्वागत सत्कार किया गया। गालव ने बताया कि डोल तालाब पाल पर पहुंचे विमान का जलवा पूजन विधि विधान व मंत्रोच्चार से किया गया। शोभायात्रा में हजारों स्त्री-पुरुषों ने योगदान दिया। शोभायात्रा से वातावरण को धर्ममय बना रहा। शोभायात्रा का स्वागत करने वालों में जिला संरक्षक सुशील कुमार पंजाबी, राजेंद्र ठाकुरिया, जिला महासचिव प्रमोद कुमार शर्मा, खेतसिंह यदुवंशी, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण नागर, जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, रामेश्वर शर्मा, शशिकांत शर्मा, जिला मंत्री नंदकिशोर शाक्यवाल, जिनेश कुमार जैन, मुकुट शर्मा, लक्ष्मीचंद सैनी, हरिमोहन राठौर एवं बाबूलाल पोटर आदि पदाधिकारी शामिल थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




