[aioseo_breadcrumbs]

मेरा भोला है भण्डारी, करें नन्दी की सवारी….

कृष्ण-शिव नृत्य पर झूम उठे श्रोता….
बारां 16 सितम्बर। रविवार की रात्रि डोल मेला रंगमंच पर आयोजित कोटा की विशाल इवेन्ट  की भजन संध्या कार्यक्रम में कलाकारों ने दर्शको को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। दर्शकों की अपार भीड़ के बीच कलाकारों ने देर रात तक कार्यक्रम पेश किया।

सर्वप्रथम गणेश वंदना के उपरान्त विशाल इवेन्ट ने आकर्षक टाईटल म्यूजिक के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। गायक कलाकार शेखर देव और कल्पेश भारती ने देवा ओ देवा-गणपति देवा…. के साथ गजानन की स्तुति की वहीं एक के बाद एक नाॅनस्टाॅप भजनों की झड़ी लगा कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुप्रसिद्व गायिका दिव्या ज्योति के कीर्तन की है रात, गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो.. जैसे भजनो पर दर्शक नृत्य करने पर मजबूर हो गये।  कार्यक्रम के मध्य दौर में मंत्रमुग्ध दर्शकों की नब्ज पकड़ते हुए डायरेक्टर विक्की भारती ने रामलला की झांकी के साथ हनुमान के नृत्य प्रदर्शन से दर्शकों को भक्ति सागर में गौते लगाने पर मजबूर कर दिया। राधाकृष्ण की चलचित्र की जीवंत प्रस्तुति से लगा कि लोग थियेटर में बैठकर किसी धार्मिक मूवी को निहार रहे हों। महामृत्युंजय मंत्र के द्वारा प्रस्तुत की गई भगवान शंकर की झांकी और नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा तो विक्की भारती के देश भक्ति के गीत  ऐ मेरे वतन के लोगो….. मेरा भोला है भण्डारी, करें नन्दी की सवारी…. एवं कलाकार दिव्या ज्योति के मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेगे, राम आयेगे…. पर कलाकारों ने दर्शको की खूब तालियां बटोरी। दीक्षा, राखी और उनके साथियों द्वारा राधाकृष्ण बनके किये गये मयूर नृत्य ने भी भरपूर वाहवाही लूटी। इस दौरान खाटू श्याम भजन की प्रस्तुतियां भी दी गई। कार्यक्रम के शुरूआत में सरस्वती पूजन के उपरान्त डोल मेलाध्यक्ष योगेन्द्र मेहता लीलाधर नागर, प्रशान्त भारद्वाज, रोहित सक्सैना, यशवन्त यादव व लव पारस ने कलाकारों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया।

मेला रंगमंच पर आज

मेला रंगमंच पर आज मंगलवार की रात्रि स्थानीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरें का अयोजन होगा। जिसमें स्थानीय कवि अपनी रचनाएं और शायर अपने कलाम पेश करेंगें।
मेलाध्यक्ष योगेेन्द्र मेहता ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लुत्फ उठायें।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket