[aioseo_breadcrumbs]

दुकान में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

केलवाड़ा कस्बे में एक पखवाड़े पहले हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा
बारां। जिले की केलवाड़ा थाना पुलिस ने कस्बे में गत दिनों एक दुकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि 24 सितम्बर को फरियादी दिनेश राठौर पुत्र कृपाशंकर राठौर उम्र 45 वर्ष निवासी बड़े मन्दिर वाली गली केलवाड़ा ने पुलिस में एक रिपोर्ट पेश की थी। जिसमें उल्लेख किया था कि उसकी दुकान बस स्टेण्ड के समीप है। मंगलवार की रात्रि को 11 बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया और बुधवार की सुबह जब दुकान खोलने आया तो दुकान मे सामान बिखरे हुए थे। दुकान के उपर स्थित कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था। अज्ञात चोर दुकान में से सिगरेट व अन्य सामान तथा दुकान के गल्ले से लगभग 4-5 हजार रूपये की नगदी भी चोरी करके ले गए।
विशेष टीम की गठित
पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेकर चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए एएसपी राजेश चौधरी के सुपरवीजन व शाहाबाद डीएसपी रिछपाल मीणा के नेतृत्व में केलवाड़ा थानाधिकारी मान सिंह की एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात चोरो की तलाश-पतारशी शुरू की गई। टीम ने चोरी के प्रकरण में मुल्जिम शांतिलाल पुत्र प्रेमनारायण जंगम उम्र 36 साल निवासी मस्जिद वाली गली थाना केलवाड़ा जिला बारां को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में हैड कानिस्टेबल मेघराज, कानिस्टेबल प्रदीप, नरेश व मनोज शामिल थे।

 

 

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket