पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को कई बार चुके फरियाद
बारां। शाहाबाद उपखंड क्षेत्र के समरानिया कस्बे में अपनी बेसकीमती जमीन पर दबंगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने एवं न्याय की मांग को लेकर दलित समाज के दो भाईयों ने गुरूवार से कलेट्रेट के सामने धरना प्रारंभ कर दिया है। जो शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इससे पहले मंगलवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पीड़ितों ने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दे दी थी। जिसमें बताया गया था कि प्रार्थी की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने एवं आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करवाने व जानमाल की सुरक्षा के लिए वे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को कई बार ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवा चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई है। जिससे आरोपियों के हौंसले बुलंद हैं।
गांव में दुबारा नजर आया तो जान से मार दिया जाएगा
प्रार्थी की बाबूलाल पुत्र सुंदरलाल धोबी निवासी समरानियां ने बताया कि गांव में उसकी आराजी खसरा नम्बर 121/1273 रकबा 1.10 बिस्वा भूमि स्थित है। जिस पर मुल्जिम रामदयाल पुत्र पूरण, अमर सिंह व रूपा पुत्रगण दोलू जाति अहीर, माखन व रिंदू पुत्र बाबूलाल जाति अहीर, अनार सिंह व विजय सिंह पुत्र सुंदरलाल अहीर, राजेश बाई पत्नी रामदयाल, सुशीला बाई पत्नी करण सिंह अहीर वगैरा जाति अहीर निवासी समरानिया द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है। प्रार्थी को आरोपीगण किसी प्रकार का निर्माण कार्य भी नहीं करने दे रहे हैं। आरोपियों द्वारा एक राय होकर प्रार्थी को डरा-धमकाकर गांव से भगाने को मजबूर किया जा रहा है। ऐसे में प्रार्थी दिनांक 18.08.2025 से अपनी पुत्री के ससुराल बारां में जाकर रह रहा है। गांव में आने पर कहते हैं कि यदि दुबारा नजर आया तो जान से मार दिया जाएगा।
प्रार्थी को रास्ते में रोककर जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया
ज्ञापन में बताया गया कि आरोपियों ने 30 मई को भी प्रार्थी को रास्ते में रोककर जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया एवं गालीगलौच की। साथ ही धमकी दी कि तुने व तेरी बेटी व दामाद ने यदि जमीन करने की कोशिश की तो जान से मार दूंगा। तेरी जमीन पर तो कब्जा मैं ही करूंगा। जिसकी रिपोर्ट उसी समय समरानिया पुलिस थाने में दे दी थी। लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। पुलिस ने भी आरोपियों के पक्ष में ही जांच रिपोर्ट बनाकर प्रकरण को बंद कर कर दिया है। पीड़ित ने बताया कि उन्हें न्याय नहीं मिला तो भूखहड़ताल भी की जाएगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




