बारां। यहां शहर के भीमगंज वार्ड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में बताया गया,इस दौरान सीईओ व नोडल अधिकारी स्वीप राजवीर सिंह चौधरी के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत प्रभारी अमित भार्गव ने ईएलसी सदस्यों को वोटर हेल्पलाइन एप या निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल अवजमते.मबप.हवअ.पद पर मतदाता सूची में पंजीकरण करने तथा ईपिक में किसी प्रकार के संशोधन करने की जानकारी दी।

कार्यवाहक प्रधानाचार्य इंद्रराज शर्मा ने विद्यार्थियों को चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से यथा समय अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की बात कही इस दौरान स्वीप दल से रामचरण मीणा,अध्यापक छगनलाल मेघवाल, सविता गर्ग, मंजू शर्मा, वंदना वैष्णव सहित स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे ।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




