बारां। 30 अगस्त से शुरू होंगी शिक्षा विभागीय खेलकूद प्रतियोगिताएं निदेशालय बीकानेर के निर्देशानुसार माध्यमिक शिक्षा के छात्र/छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन अगस्त माह की 30 अगस्त से शुरू कर दिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक द्वारा 8 अगस्त को उक्त प्रतियोगिताओं का जिला स्तरीय पंचांग जारी कर दिया गया था। उप जिशिअ (राशि) मान सिंह राजावत ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 4 चरणों में किया जावेगा।
खेल प्रकोष्ठ से अभिषेक राघव ने बताया कि प्रथम समूह में वॉलीबॉल 17/19 छात्र-छात्रा राउमावि नाहरगढ में हेण्डबॉल 17/19 छात्र-छात्रा राउमावि गदरेटा में, बास्केटबॉल व फुटबॉल 17/19 छात्र-छात्रा सेंट पॉल्स सी.सै.स्कूल बारां में, रग्बी फुटबॉल 17/19 छात्र-छात्रा रा.उ.मा.वि अर्डान्द में कुश्ती व वेट लिफ्टिंग 17/19 छात्र-छात्रा मां शारदा सी.सै.स्कूल बारां में योगा व बॉक्सिंग 17/19 छात्र-छात्रा सर्वोदय चिल्ड्रन सी.सै.स्कूल भंवरगढ में, खो-खो 17/19 छात्र पीएम श्री रा.उ.मा.वि छबडा में खो-खो 17/19 छात्रा की प्रतियोगिताएं पीएम श्री रा.उ.मा.वि कवाई में आयोजित कराई जायेंगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




