बारां। पुलिस अधीक्षक जिला बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा स्थाई वारन्टियों, उदघोषित अपराधियों, 335 बी.एन.एस.एस. (भगौडा), ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे। विशेष अभियान के तहत राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बारां के सुपरवीजन व ओमेन्द्र सिंह शेखावत वृत्ताधिकारी वृत्त बारां के सुपरविजन में हीरालाल पु.नि. थानाधिकारी थाना सदर बारां के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा प्रकरण संख्या 452/2025 धारा 8/15, 8/29 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली बारां जिला बारां में पूर्व में गिरफ्तारषुदा आरोपी रमेश पुत्र लालजी राम भील उम्र 42 साल निवासी ग्राम खैरखजूरिया थाना हरनावदाशाहजी जिला बारां से अवैध अफीम डोडा चूरा खरीदकर लाये थे। जो काफी दिनो से फरार चल रहा था। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास कर उसको को गिरफ्तार किया गया है। मुल्जिम से गहन अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपीः- रमेश पुत्र लालजी राम भील
पुलिस टीमः- हीरालाल, कौशल किशोर गजेन्द्र,
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




