बारां। बारां जिला पत्रकार संघ की बैठक बुधवार को कोटा रोड स्थित एक कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से अमित जैन को अध्यक्ष और राजेश पंकज को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर सभी पत्रकार साथियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर स्वागत किया तथा पत्रकारों के हितों, सम्मान और अधिकारों के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। जिसमें प्रमुख रूप से अगले माह नवंबर में कार्यकारिणी की घोषणा कर स्नेह मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समारोह में शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों को आमंत्रित किया जाएगा।
इसके साथ ही प्रत्येक माह संगठन की बैठक, वर्ष में तीन बार आमसभा आयोजित करने, संगठन में पारदर्शिता बनाए रखने तथा अनुशासन सहित अन्य नियम-कायदे तय करने पर सहमति बनी। यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन के सभी सदस्य किसी भी मीडिया संस्थान के निजी कार्यालयों में होने वाली प्रेस वार्ता से दूरी रखेंगे। जिला कार्यकारिणी गठन को लेकर संपर्क शुरू कर दिया गया है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते


