वार्ड नं. 4 की प्रत्याशी प्रियंका नन्दवाना के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर ग्राम पलायथा में किया जनसम्पर्क

नामांकन प्रक्रिया के पश्चात जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने वार्ड संख्या 4 से पार्टी प्रत्याशी प्रियंका नन्दवाना के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर भव्य उद्घाटन किया। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तत्पश्चात, जिला प्रमुख श्रीमती भाया ने समर्थकों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम पलायथा में सघन जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की तथा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस अवसर पर ग्राम पलायथा में ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया एवं वार्ड नं. 4 की प्रत्याशी का साफा व मालाएं पहनाकर तथा आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। ग्रामीणों ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण सहयोग एवं समर्थन देने का विश्वास दिलाया।
बारां। जिला परिषद बारां के आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आमजन में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया के नेतृत्व में जिला परिषद बारां के वार्ड संख्या 3, 4, 7, 8, 10, 11 एवं 22 के समस्त अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सादगी एवं उत्साहपूर्ण माहौल में दाखिल करवाए गए।

नामांकन प्रक्रिया के पश्चात जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने वार्ड संख्या 4 से पार्टी प्रत्याशी प्रियंका नन्दवाना के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर भव्य उद्घाटन किया। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तत्पश्चात, जिला प्रमुख श्रीमती भाया ने समर्थकों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम पलायथा में सघन जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की तथा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस अवसर पर ग्राम पलायथा में ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया एवं वार्ड नं. 4 की प्रत्याशी का साफा व मालाएं पहनाकर तथा आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। ग्रामीणों ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण सहयोग एवं समर्थन देने का विश्वास दिलाया।

जनसम्पर्क एवं कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में सम्मानित क्षेत्रवासी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते

