[aioseo_breadcrumbs]

शरद पूर्णिमा एवं वाल्मीकि जयंती पर साहित्य परिषद की विचार एवं काव्य गोष्ठी 26 अक्टूबर को

बारां। शरद पूर्णिमा और महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय साहित्य परिषद, बारां इकाई द्वारा एक विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। साहित्य परिषद के अध्यक्ष बच्छराज राजस्थानी ने बताया कि यह कार्यक्रम 26 अक्टूबर को शाम 4 बजे शिवाजी नगर स्थित ओमप्रकाश शास्त्री के आवास पर एवं उन्हीं के आतिथ्य में आयोजित होगा।

गोष्ठी का मुख्य विषय काव्य धर्म से लोक धर्म तक रामायण और रामचरितमानस का अंतसंबंध रहेगा। जिस पर विद्वान साहित्यकारों द्वारा मार्गदर्शन एवं विचार प्रस्तुत किए जाएंगे।

इस कार्यक्रम में बारां शहर सहित अंता, किशनगंज, अटरू एवं जिले के अन्य स्थानों के साहित्यकार सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम का समापन शरद पूर्णिमा की परम्परा के अनुसार खीर प्रसादी के साथ होगा।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने जिला परिषद बारां के विभिन्न वार्डों के प्रत्याशियों के करवाए नामांकन दाखिल

वार्ड नं. 4 की प्रत्याशी प्रियंका नन्दवाना के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर ग्राम पलायथा में किया जनसम्पर्क बारां। जिला

Live Cricket