बारां। जिला बैरवा महासभा समिति बारां के तीन दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का समापन किया गया। शिविर प्रभारी मुकेश कुमार डोहरिया ने बताया कि जिला बैरवा महासभा समिति के सौजन्य से बैरवा छात्रावास अटरू रोड बारां पर तीन दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर 18 से 20 अक्टूबर स्थान बैरवा छात्रावास अटरू रोड बारां पर लगाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधेश्याम बैरवा बारां-अटरू विधायक रहे। योग शिक्षिका साधना सिंह (एडवोकेट , एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट) योग ध्यान प्रशिक्षिका, आर्ट ऑफ लिविंग एवं आराधना सिंह वरिष्ठ अध्यापिका (आर्ट ऑफ लिविंग योग शिक्षिका) द्वारा योग शिविर में नि:शुल्क सेवा प्रदान करके योग संपन्न करवाया गया।

कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष बृजेश वर्मा, हेमराज बेरवा कोषाध्यक्ष, भगवानी शंकर बडगोतिया महामंत्री, बद्री लाल ठेकेदार, संरक्षक कुलदीप बेरवा ASI, कर्मचारी संघ अध्यक्ष देवेंद्र सागर, मोहनलाल मस्ताना अध्यक्ष हाडोती उत्थान समिति बारां, जगदीश प्रसाद मायथा, राधेश्याम बेरवा, रघुवीर बेरवा व्याख्याता, लटूर लाल सेवानिवृत्ति शारीरिक शिक्षक, दशरथ डोहरिया अध्यापक, भागचंद बेरवा, अजीत कुमार पूर्व डायरेक्टर, सूरजमल बेरवा सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य, देवेश डोहरिया, प्रदीप डोहरिया आदि मौजूद रहे। समिति द्वारा अंकुरित सीड्स ड्राई फ्रूट की व्यवस्था की गई। विधायक बेरवा द्वारा योग के लाभ बताए गए। सभी ने मिलकर संकल्प लिया की करेंगे योग रहेंगे निरोग।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




