रामलीला मंचन में शानदार रही बाली वध की प्रस्तुतिबारां। स्थानीय प्रताप चौक पर श्री महावीर कला मंडल संस्थान द्वारा आयोजित रामलीला में राम सुग्रीव मित्रता एवं बाली वध के दृश्यों का दर्शकों ने देर रात तक आनंद उठाया।

संस्थान के संरक्षक लक्ष्मण वर्मा सागर ने बताया कि रामलीला आयोजन के दौरान किष्किंधा के भेष बदलकर हनुमान को राम लक्ष्मण के पास भेजा गया जहां पर हनुमान की मुलाकात भगवान श्रीराम से होती है। वह उन्हें किष्किंधा के राजा सुग्रीव के पास लेकर जाते हैं जहां प्रभु राम अपनी भार्या के हरण का समाचार बताते हैं तो इस पर सुग्रीव भगवान राम से मित्रता का अनुरोध करते हैं।

राम सुग्रीव मित्रता के बाद सुग्रीव राम को सीता के आभूषण बताते हुए कहते हैं कि लंका का राजा रावण पुष्पक विमान से सीता को सागर पार ले गया है।
सुग्रीव ने उन्हें सीता खोज में साथ देने का वादा किया। मित्रता का कर्ज उतारते हुए श्री राम सुग्रीव के दुश्मन महाबलशाली बाली का वध कर सुग्रीव को किष्किंधा का खोया राजपाट वापस दिलवाते हैं और फिर शुरू होती है सीता की खोज। संस्थान के निदेशक राकेश नागर ने बताया कि रविवार को सेतुबंध रामेश्वरम, विभीषण शरणागति, अंगद रावण संवाद की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते



