बारां। महाराजा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 एवं नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत श्री वैष्णव अग्रवाल पंचायत बारां के संरक्षण में अग्रवाल महिला जागृति संगठन,बारां द्वारा 12 अक्टूबर को डांडिया मस्ती का भव्य आयोजन किया जाएगा।
संस्थापिका मंजू गर्ग, अध्यक्ष उर्मिला बंसल, कार्यक्रम संयोजक पियूष गर्ग व सहसंयोजक राहुल गोयल ने बताया कि डांडिया मस्ती का आयोजन विवान मैरिज गार्डन मनिहारा मंदिर के पास कोटा रोड पर सायं 7:00 बजे से होगा। डांडिया मस्ती मैं सभी वर्गों के लिए डांडिया उपहार जीतने का अवसर प्राप्त होगा। इसमें सभी अग्रवाल बंधु सपरिवार शामिल होंगे।
संयोजक पियूष गर्ग, सहसंयोजक राहुल गोयल ने बताया कि रविवार को कार्यक्रम की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। उन्होंने सभी अग्र बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते



